CUB वॉलेट संबंधी अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
CUB वॉलेट क्या है और इसकी विशेषताएं क्या हैं?
CUB वॉलेट एक ऐप है. जिसका उपयोग CUB कस्टमर और गैर CUB कस्टमर कर सकते हैं. CUB वॉलेट में आप CUB या अन्य बैंक अकाउंट से, नेट बैंकिंग से या अपने डेबिट कार्ड से पैसे लोड कर सकते हैं और CUB अकाउंट, अन्य बैंक अकाउंट, CUB वॉलेट अकाउंट और अपने कॉन्टैक्ट को पैसे भेज सकते हैं. आप अपने प्रीपेड मोबाइल का रीचार्ज, पोस्टपेड फोन का बिल भुगतान, DTH रीचार्ज, अपने क्रेडिट कार्ड का बिल भुगतान भी कर सकते हैं. कभी भी, कहीं भी QR कोड का उपयोग करके स्कैन करें और भुगतान करें फीचर का उपयोग कर सकते हैं.
इस ऐप पर कौन रजिस्टर कर सकता है?
CUB कस्टमर, जिनका CUB में अकाउंट है और अन्य जिनका CUB में अकाउंट नहीं है, दोनों इस ऐप पर रजिस्टर कर सकते हैं.
मैं CUB वॉलेट ऐप पर रजिस्टर कैसे करूं?
गूगल प्ले स्टोर से CUB वॉलेट डाउनलोड करें. डाउनलोड होने के बाद, एप्लीकेशन खोलें और “अभी रजिस्टर करें” विकल्प को चुनकर अपने विवरण रजिस्टर करें. अगर आपके पास CUB अकाउंट है, तो 'CUB में अकाउंट होल्डर’ विकल्प को चुनें और आगे बढ़ने के लिए अपना 15 अंकों का अकाउंट नंबर दर्ज करें. अगर CUB में अकाउंट नहीं है, तो ‘CUB में कोई अकाउंट नहीं है’ विकल्प को चुनें और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें.
रजिस्ट्रेशन के चरण:-
- प्ले स्टोर से CUB वॉलेट ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप खोलें और ‘नए यूज़र?’ विकल्प को चुनें और अभी रजिस्टर करें.
- अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘सबमिट करें’ पर क्लिक करें’.
- अपने मोबाइल पर आया OTP दर्ज करें और 'सबमिट करें' विकल्प चुनें
- अगर आपके पास CUB अकाउंट है, तो 'CUB में अकाउंट होल्डर’ विकल्प को चुनें और अगर CUB में अकाउंट नहीं है, तो ‘CUB में कोई अकाउंट नहीं है’ विकल्प को चुनें.
- अगर आपने “CUB में अकाउंट होल्डर” विकल्प चुना है, तो अपना 15 अंक का ऑपरेटिव अकाउंट नंबर दर्ज करें और 'रजिस्टर करें' विकल्प पर क्लिक करें.
- उपलब्ध सूची में से सुरक्षा प्रश्न का चयन करें और उसका उत्तर दें. फिर चार अंकों का संख्यात्मक वॉलेट PIN दर्ज करें. फिर नियम व शर्तें पढ़ें और ”मुझे नियम व शर्तें स्वीकार हैं” विकल्प चुनें और ‘सबमिट करें' पर क्लिक करें. 8. अगर आपने “CUB में कोई अकाउंट नहीं है” विकल्प को चुना है, तो अपना नाम, जन्मतिथि, मान्य मेल-आईडी, एड्रेस दर्ज करें और ‘सबमिट करें’ विकल्प पर क्लिक करें.
- उपलब्ध सूची में से सुरक्षा प्रश्न का चयन करें और उसका उत्तर दें. फिर चार अंकों का संख्यात्मक वॉलेट PIN दर्ज करें. फिर नियम एवं शर्तें पढ़ें और ”मुझे नियम एवं शर्तें स्वीकार हैं” विकल्प चुनें और ‘सबमिट करें' पर क्लिक करें.
- उपरोक्त रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद, वॉलेट अकाउंट बना दिया जाएगा.
- वॉलेट PIN से आपको एप्लीकेशन उपयोग करने का एक्सेस मिलेगा.
For any assistance you can contact our 24/7 customer care @ 18001205000 or drop a mail to customercare@cityunionbank.in
क्या रजिस्ट्रेशन के लिए कोई शुल्क है?
नहीं, ऐप के रजिस्ट्रेशन और उपयोग के लिए कोई शुल्क नहीं है.
क्या CUB वाॅलेट में कोई सीमा निर्धारित की गई है?
हां, CUB वॉलेट में एक सीमा तय की गई है. सिटी यूनियन बैंक के कस्टमर जिन्होंने KYC प्रोसेस पूरा कर लिया है ₹ 1,00,000 /- तक की सीमा का आनंद ले सकते हैं, यानी वॉलेट अकाउंट में कुल क्रेडिट और किसी भी समय अकाउंट में बैलेंस राशि ₹ 1,00,000 /- से अधिक नहीं होनी चाहिए. अन्य कस्टमर ₹ 10,000 /- तक की सीमा का आनंद ले सकते हैं, यानी वॉलेट अकाउंट में किसी भी समय कुल क्रेडिट और अकाउंट में बैलेंस राशि ₹ 10,000 /- से अधिक नहीं होनी चाहिए-
CUB ई-वॉलेट में पैसे कैसे लोड करें?
कस्टमर अपने CUB वॉलेट में CUB अकाउंट से या अन्य बैंक अकाउंट से पैसे लोड कर सकते हैं. CUB अकाउंट से ट्रांसफर करने के लिए कस्टमर अपने CUB नेट बैंकंग या मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर सकता है. अन्य बैंक से पैसे लोड करने के लिए, वो उस बैंक के डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं.
CUB वॉलेट का उपयोग करके पैसे कैसे भेजें?
- स्कैन करें और भुगतान करें विकल्प का उपयोग करके, CUB वॉलेट के यूज़र, CUB अकाउंट में CUB वॉलेट यूज़र को या मोबाइल कॉन्टैक्ट को, अन्य बैंक अकाउंट को पैसे भेज सकते हैं.
- CUB अकाउंट में पैसे भेजने के लिए-अकाउंट नंबर, राशि, टिप्पणी और वॉलेट PIN दर्ज करना आवश्यक है.
- CUB वॉलेट के यूज़र या मोबाइल कॉन्टैक्ट को पैसे भेजने के लिए, मोबाइल नंबर, राशि, टिप्पणी और वॉलेट PIN दर्ज करना होगा.
- अन्य बैंक अकाउंट में पैसे भेजने के लिए लाभार्थी के अकाउंट का प्रकार, अकाउंट नंबर, IFSC कोड, राशि, टिप्पणी और वॉलेट PIN के साथ-साथ राशि और टिप्पणी को भी दर्ज करना आवश्यक है.
- स्कैन करें और भुगतान करें विकल्प का उपयोग करके पैसे भेजने के लिए हमारे CUB ई-वॉलेट ऐप को कैमरा एक्सेस करने की अनुमति दें और फिर लाभार्थी के QR को स्कैन करें और फिर आगे बढ़ने के लिए राशि, टिप्पणी और वॉलेट PIN दर्ज करें.
फेवरिट क्या हैं?
आप फेवरिट सूची में अपने दैनिक ट्रांज़ैक्शन जोड़ सकते हैं. ताकि भविष्य में आपको सभी विवरण दर्ज न करने पड़े. ट्रांज़ैक्शन को पूरा करने के लिए बस वॉलेट PIN और वन टाइम पासवर्ड (OTP) पर्याप्त है.
माय वॉलेट स्टेटमेंट कैसे देखें?
आप होम पेज से माय अकाउंट मेनू में स्टेटमेंट विकल्प को चुन के अपने वॉलेट स्टेटमेंट को देख सकते हैं.
वॉलेट PIN कैसे बदलें?
आप होम पेज में माय अकाउंट मेनू में 'PIN बदलें' विकल्प को चुनकर वॉलेट PIN बदल सकते हैं.
मोबाइल रीचार्ज और पोस्टपेड बिल का भुगतान कैसे करें?
आप मोबाइल विकल्प को चुनकर प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज और पोस्टपेड बिल का भुगतान कर सकते हैं, आपको केवल मोबाइल रीचार्ज के लिए प्रीपेड और पोस्टपेड बिल का भुगतान करने के लिए पोस्टपेड चुनने की आवश्यकता है.
वॉलेट संबंधी किसी भी विवाद के मामले में क्या करना होगा?
You can contact our 24/7 customer care @ 18001205000 or send a mail to customercare@cityunionbank.in along with your wallet details to solve the issue regarding disputes.
अपने वॉलेट अकाउंट के लिए QR कोड कैसे जनरेट करूं?
भुगतान स्वीकार करें विकल्प के अंतर्गत आप QR कोड जनरेट करने के विकल्प को चुनकर QR कोड जनरेट कर सकते हैं. जनरेट होने के बाद आप CUB ई-वॉलेट ऐप का उपयोग करके मनी ट्रांसफर के लिए उस QR कोड को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं.
CUB वॉलेट में लॉग-इन करने के लिए मैं अपना 4 अंकों का PIN भूल गया/गई हूं. मैं इसे कैसे रीसेट कर सकता/सकती हूं?
आप ‘वॉलेट PIN भूल गए’ विकल्प को चुनकर अपना वॉलेट PIN रीसेट कर सकते हैं.’ फिर मोबाइल नंबर के बाद OTP दर्ज करें. फिर सुरक्षा प्रश्न चुनें और उसके उत्तर दर्ज करें, जो आपने रजिस्ट्रेशन के समय दिए थे. अब, वॉलेट PIN दो बार दर्ज करके अपना वॉलेट PIN रीसेट करें.







