कस्टमर एजुकेशन सीरीज़
CUB, बैंकिंग से जुड़ी आपकी सभी दैनिक जरूरतों के लिए जनरल सेविंग बैंक अकाउंट प्रदान करता है.
- ऑनलाइन बैंकिंग ने कस्टमर के लिए नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड के जरिए प्रचलित ई-कॉमर्स साइट से टिकट बुकिंग, यूटिलिटी भुगतान, कंज्यूमर आइटम की खरीद जैसे ट्रांजैक्शन करना आसान और सुविधाजनक बना दिया है. हालांकि, कस्टमर को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय बरतने वाली सावधानियों के बारे में पता होना चाहिए. कस्टमर के लिए धोखेबाजों से अपने ट्रांजैक्शन को सुरक्षित रखने हेतु कुछ टिप्स इस प्रकार हैं.
नेट बैंकिंग ट्रांजैक्शन
- Always use your home PC or laptop to login to CUB site (www.cityunionbank.bank.in) and never use browsing center to do Net Banking transactions
- नेट बैंकिंग में लॉग-इन करने के लिए साइट के मुख्य पेज पर 'अपने अकाउंट को एक्सेस करें' (पर्सनल बैंकिंग या कॉर्पोरेट बैंकिंग) में दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- Please check whether the browser shows the below address https://www.onlinebanking.cub.bank.in/jsp/startnew.jsp
- अपना पासवर्ड बार-बार बदलते रहें
- अपना पासवर्ड किसी से भी शेयर न करें
- सामान्य पासवर्ड या आसानी से अनुमान किए जाने वाले पासवर्ड का इस्तेमाल कभी न करें
- कभी अपना पासवर्ड अपने मोबाइल या डेबिट कार्ड के पीछे की नोट करके न रखें
- आपकी नेट बैंकिंग, लॉगिन और इसके बाद की जाने वाली फोटो पहचान द्वारा सुरक्षित है
- ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के दौरान, पिछले पेज पर जाने के लिए वापस जाएं बटन पर क्लिक न करें
- प्रत्येक ऑनलाइन नेटबैंकिंग ट्रांजैक्शन, आपके ट्रांजैक्शन पासवर्ड और द्वितीय स्तर के प्रमाणीकरण के रूप में, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए वन टाइम पासवर्ड (OTP) द्वारा सुरक्षित है.
- कृपया ध्यान रखें कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP केवल उसी ट्रांज़ैक्शन के लिए मान्य है और 15 मिनट में समाप्त हो जाएगा.
- कस्टमर के पास अपने ईमेल अकाउंट पर भी OTP प्राप्त करने का विकल्प होता है. ईमेल पर प्राप्त हुआ OTP जनरेट होने की तिथि से लेकर तीन महीने तक मान्य होता है
- प्रत्येक सफल ट्रांजैक्शन के लिए, CUB आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आपको एक कन्फर्मेशन SMS भेजता है
- In case of any SMS received for a transactions NOT done by you, please call our Call Center (18001205000) or Branch or Computer System Dept (044-28297900 ) immediately
- CUB नेट बैंकिंग में लॉगिन करने के लिए दो-स्तरीय प्रमाणीकरण (यूज़र पासवर्ड और फोटो पहचान) के साथ-साथ ट्रांजैक्शन के लिए भी दो-स्तरीय प्रमाणीकरण (ट्रांजैक्शन पासवर्ड और OTP) प्रदान करता है
- चूंकि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने में आपका मोबाइन फोन एक अहम भूमिका निभाता है, इसलिए कृपया अपना फोन सुरक्षित रखें और अपने फोन को अपनी निगरानी के बिना किसी को न सौंपें. अगर फोन में कोई सुधार कराना हो, तो अपने फोन से SIM निकाल कर ही उसे सर्विस इंजीनियर को दें.
- अपने लैपटॉप को वायरस से बचाने के लिए एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें और हमेशा यह सुनिश्चित रखें कि आपका एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर करंट व अपडेटेड हो.
- मोबाइल नंबर में कोई भी बदलाव होने पर, कृपया अपनी ब्रांच से संपर्क करके उसे अपडेट करें
डेबिट कार्ड से किए जाने वाले ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को कार्ड नॉट प्रजेंट (CNP) ट्रांजैक्शन भी कहा जाता है
- ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल, वैरिफाई बाई वीज़ा (VBV) के माध्यम से सुरक्षित है.
- VBV पर रजिस्टर वेबसाइट ही वीज़ा कार्ड से भुगतान स्वीकार करती हैं
- कृपया ध्यान रखें कि सभी भारतीय ई-कॉमर्स साइट को VBV पर रजिस्टर होना अनिवार्य है, लेकिन भारत के बाहर से ऑपरेट होने वाली साइट के लिए VBV अनिवार्य नहीं है. इसलिए, अगर आप ebay.com या amazon.com जैसी ई-कॉमर्स साइट से कोई ट्रांजैक्शन कर रहे हैं, तो आपका ट्रांजैक्शन रिजेक्ट हो सकता है.
- ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन करने से पहले, कृपया यह सुनिश्चित कर लें कि आपने अपना कार्ड VBV पर रजिस्टर किया हुआ है और आपके पास VBV पासवर्ड है.
- For registering your Card with VBV you need to login vbv site or click on the link “verified by visa” given in our website
- VBV पर अपना कार्ड रजिस्टर करने के लिए, आपको VBV की साइट पर लॉगिन करना होगा या हमारी वेबसाइट पर दिए गए “वेरिफाइड बाई वीज़ा” लिंक पर क्लिक करें या इस लिंक का इस्तेमाल करेंhttps://secure5.es.arcot.com/vpas/CUB_vbv/
enroll/index.jsp?locale=en_US&bankid=4782 - VBV साइट पर लॉगइन करने पर, VBV पासवर्ड जनरेट करने के लिए आपको अपना कार्ड नंबर, नाम, समाप्ति तिथि और ATM पिन बताना होगा. कृपया ध्यान रखें कि यह एक बार की जाने वाली प्रक्रिया है और कस्टमर उसी VBV पासवर्ड को अपने ट्रांजैक्शन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. कस्टमर कभी-भी अपना VBV पासवर्ड बदल सकते हैं.
- कभी भी अपना ATM PIN और VBV पासवर्ड किसी से शेयर न करें
- कभी भी अपना ATM PIN, VBV पासवर्ड कहीं नोट करके न रखें
- कृपया ध्यान दें कि प्रत्येक सफल ट्रांजैक्शन के लिए, आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS अलर्ट आता है.
- मोबाइल नंबर में कोई भी बदलाव होने पर, कृपया अपनी ब्रांच से संपर्क करके उसे अपडेट करें.







