मोबाइल पर सुरक्षित और सुविधाजनक बैंकिंग. एंड्रॉयड और ऐपल ऐप-स्टोर पर उपलब्ध
- CUB की ओर से भारत का पहला ऑल-इन-वन ऐप जिसमें शामिल है एक बहुभाषिक चैट बॉट. ऐपल ऐप स्टोर या एंड्रॉयड स्मार्ट फोन के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें
- NEFT ट्रांसफर,24X7 IMPS ट्रांसफर और इंट्रा बैंक ट्रांसफर
- अपने मोबाइल पर अपने अकाउंट बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन अकाउंट देखें.
- इंस्टेंट ग्रीन PIN रजिस्ट्रेशन
- अपने CUB नेट बैंकिंग या CUB मोबाइल बैंकिंग क्रेडेंशियल से लॉग-इन करें
- अधिक सुरक्षा और सहूलियत के लिए बायोमेट्रिक के साथ आसान लॉग-इन
- अब आप NSDL पर डीमैट अकाउंट खोल सकते हैं
- आप IPO, FPO और राइट्स इश्यू के लिए ASBA पर रजिस्टर कर सकते हैं
- आप सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड में इन्वेस्ट कर सकते हैं
- अब आप फॉर्म 15G/H सबमिट कर सकते हैं
- अपने सभी यूटिलिटी बिल, मोबाइल रीचार्ज, DTH रीचार्ज और कॉलेज/स्कूल की फीस का भुगतान करें
- रजिस्टर करें और अपने पोस्टपेड बिल व TNEB बिल का भुगतान करें
- ई-डिपॉज़िट खोलें, डिपॉज़िट पर लोन (LAD) लें और अपने डिपॉज़िट प्री-क्लोज़ करें
- अब आप म्यूचुअल फंड में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं और अपने इन्वेस्टमेंट के परफॉर्मेंस को ट्रैक कर सकते हैं
- इस एप्लीकेशन से रजिस्टर करके अपने क्रेडिट कार्ड बिल, इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान करें
- आसानी से उपलब्ध 'एम-पासबुक सुविधा' के साथ परियावरण को बचाएं
- अब आसानी से ATM पिन रीसेट करें
- अगर कार्ड चोरी हो जाए या उसका दुरुपयोग हो, तो अपना कार्ड कुछ सेकेंड में ब्लॉक करें
- नई चेकबुक का अनुरोध, भुगतान रोकने का अनुरोध और भुगतान रोकने के अनुरोध को वापस लेने का अनुरोध करें
- पुश नोटिफिकेशन द्वारा ट्रांजैक्शन अलर्ट प्राप्त करें
- CUB Customers with CUB All in one Mobile App click on Scan & Pay option to Scan the Bharat QR code at the merchant establishment without swiping the debit card on PoS machine
- अपना ATM कार्ड उपयोग किए बिना CUB मोबाइल का उपयोग करके अपनी सुविधानुसार किसी CUB ATM से पैसे निकालें. आपको बस करना यह है कि प्राप्तकर्ता को निकासी की मात्रा और PIN (पर्सनल आइडेंटिफ़िकेशन नंबर) बताएं. प्राप्तकर्ता को अपनी सुविधानुसार किसी ATM पर पिन के साथ प्रमाणीकरण विवरण डालना होगा और पैसे प्राप्त हो जाएंगे. ट्रांजैक्शन को बिना कोई कार्ड का उपयोग किए बिना ही पूरा हो गया
- CUB ने मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन में एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे आप 'कार्ड लिमिट सेट करें' विकल्प से लिमिट निर्धारित करने अपने ट्रांजैक्शन को मैनेज कर सकते हैं.’ इस विकल्प का उपयोग करके, आप अपने ATM/PoS/ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को ‘सक्रिय’ और ‘निष्क्रिय’ कर सकते हैं
साइबर खतरों से कैसे बचें
- अज्ञात स्रोतों [अज्ञात वेबसाइट/संदिग्ध मैसेज में दिए गए लिंक द्वारा ऑफर किए गए] से एप्लीकेशन को डाउनलोड व इंस्टॉल न करें. केवल विश्वसनीय एप्लीकेशन बाज़ार से ही डाउनलोड किए ऐप ही इंस्टॉल करें.
- एंड्रॉयड डिवाइस पर ऐप को डाउनलोड/इंस्टॉल करने से पहले (गूगल प्ले स्टोर से भी):
- ऐप का विवरण, डाउनलोड करने की संख्या, यूज़र रिव्यू, कमेंट और "अतिरिक्त जानकारी" सेक्शन को हमेशा देखें.
- ऐप से संबंधित अनुमतियों को वेरीफाई करें और केवल वे अनुमतियां दें, जो वास्तविक रूप से ऐप के उद्देश्य के लिए उचित है.
- अप्रमाणित ऐप को इंस्ट्रॉल करने के लिए "अज्ञात स्रोत" चेकबॉक्स को अनुमति न दें.
- लिंक पर क्लिक करके ज्ञात/अज्ञात साइट पर विज़िट करते समय सावधान रहें.
- एंड्रॉयड डिवाइस पर एंटी-वायरस सॉल्यूशन को इंस्टॉल और अपडेटेड रखें. अज्ञात स्रोत को पहचान और हटाने के लिए संदिग्ध डिवाइस को एंटी-वायरस सॉल्यूशन से स्कैन करें.
- एंड्रॉयड डिवाइस वेंडर से प्राप्त एंड्रॉयड अपडेट और पैच उपलब्ध होते ही तुरंत इंस्टॉल करें.
- अपने गूगल/अन्य अकाउंट के लिए 2 स्तरीय प्रमाणीकरण को सक्रिय करें.
- यूज़र को डिवाइस एन्क्रिप्शन के उपयोग या अधिकांश एंड्रॉयड OS पर उपलब्ध बाहरी SD कार्ड को एन्क्रिप्ट करने के विकल्प को उपयोग करने सलाह दी जाती है.
डिवाइस बाइंडिंग
RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, हम अपने CUB ऑल इन वन मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन के लिए डिवाइस बाइंडिंग विकल्प को सक्रिय कर रहे हैं. यह एप्लीकेशन केवल बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ ही संचालित किया जा सकेगा.
- पहली बार रजिस्ट्रेशन शुरू करने के लिए यूज़र को 'आइए शुरू करें' पर क्लिक करना होगा.
- डुअल SIM वाले फोन के लिए, एप्लीकेशन SIM चुनने का विकल्प देगा और यूज़र को वह SIM चुनना होगा जिसका मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड है
- रजिस्ट्रेशन के दौरान स्टैंडर्ड SMS शुल्क लागू होगा, यह सुनिश्चित करें कि आपके पास SMS भेजने के लिए पर्याप्त बैलेंस (एक SMS के लिए) हो.
- यह सुनिश्चित करें कि मोबाइल डेटा / इंटरनेट कनेक्शन ऑन है.
- रजिस्ट्रेशन को असफल होने से बचाने के लिए SIM मैनेजमेंट में जाकर यह सुनिश्चित करें कि SIM को सेटिंग में निष्क्रिय नहीं किया गया हो
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने तक अन्य ऐप न खोलें या किसी भी अन्य बटन को न दबाएं
डिवाइस बाइंडिंग में समस्या हो रही है? यहां क्लिक करें
- असुरक्षित, अज्ञात Wi-Fi नेटवर्क का उपयोग न करें. क्षतिपूर्ण एप्लीकेशन फैलाने के लिए सार्वजनिक जगहों पर खराब Wi-Fi एक्सेस प्वाइंट होते हैं
For IOS APP Store (IOS Version V 5.7)
Download CUB Mobile Banking Plus for iOS
For Google Play Store (Android V 2.0.4 checksum : 4c097b90918793c716V60)
Download CUB Mobile Banking Plus for Android







