CUB अपने कॉर्पोरेट कस्टमर को कार्ड का चयन करने का विकल्प प्रदान करता है
बिज़नेस डेबिट कार्ड
- आपकी बिज़नेस आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, आपकी कैश और भुगतान की दैनिक जरूरतों के लिए CUB बिज़नेस डेबिट कार्ड, इंटरनेशनल डेबिट/ATM कार्ड की रेंज के साथ आता है.
- ट्रांजैक्शन और निकासी की उच्च लिमिट
- रिटेल आउटलेट व मर्चेंट वेबसाइट पर दैनिक खरीद की उच्च लिमिट
- दुनिया में कहीं भी शॉपिंग की सुविधा
- बिज़नेस कार्ड को सोल प्रोपराइटर, पार्टनरशिप, क्लब, ट्रस्ट, एसोसिएशन, प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों और पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है
डेबिट कार्ड
- CUB अपने सभी कस्टमर को इंटरनेशनल ATM/डेबिट कार्ड प्रदान करता है - CUB ATM/रुपे/वीज़ा/मास्टर कार्ड
- शॉपिंग के लिए डेबिट कार्ड का उपयोग करें
- ऑनलाइन टिकट बुक करें - ट्रैवल/एंटरटेनमेंट
- अपने यूटिलिटी बिल का भुगतान करें
- दुनिया में कहीं से भी कैश निकालें
- अब आप ऑनलाइन, ATM और PoS ट्रांजैक्शन के लिए CUB नेट, CUB मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से अपने डेबिट कार्ड को ब्लॉक या एक्टिवेट कर सकते हैं
- अब आप ऑनलाइन, ATM और PoS जैसे ट्रांज़ैक्शन के साधनों के लिए, अपने डेबिट कार्ड पर खर्च की सीमा निर्धारित कर सकते हैं
- CUB द्वारा ऑफर किए जाने वाले कार्ड के प्रकार - क्लासिक, गोल्ड, प्लेटिनम जिनके मिलने का आधार है निकासी की सीमा
गिफ्ट कार्ड
- CUB अपने सभी कस्टमर के साथ-साथ दूसरे यूजर (KYC फार्म सबमिट करने पर) को गिफ्ट कार्ड ऑफर करता है.
- अपने गिफ्ट कार्ड में ₹500 से ₹10,000 तक लोड कर सकते हैं
- यह कार्ड 12 महीने की अवधि के लिए मान्य है
- ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए और PoS मशीन में इस गिफ्ट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है
- आप ATM से बैलेंस चेक कर सकते हैं. लेकिन आप ATM से कैश नहीं निकाल सकते हैं
जनरल पर्पज़ प्रीपेड कार्ड
- CUB अपने सभी कस्टमर के साथ-साथ दूसरे एप्लीकेंट को KYC फार्म सबमिट करने पर जनरल पर्पज़ प्रीपेड कार्ड प्रदान करता है
- CUB जनरल पर्पज़ प्रीपेड कार्ड की सीमा न्यूनतम ₹500/- और अधिकतम ₹50,000/-
- यह कार्ड 12 माह की अवधि के लिए मान्य है
- भारत में 4.5 लाख से अधिक वीज़ा कार्ड स्वीकार करने वाली मर्चेंट लोकेशन पर CUB जनरल पर्पज़ प्रीपेड कार्ड का उपयोग कर सकते हैं
- ऑनलाइन खरीदारी के लिए CUB जनरल पर्पज़ प्रीपेड कार्ड का उपयोग किया जा सकता है
- CUB जनरल पर्पज़ प्रीपेड कार्ड से कैश निकालने और बैलेंस चेक करने के लिए वीज़ा लोगो वाले किसी भी ATM का उपयोग किया जा सकता है
- CUB जनरल पर्पज़ प्रीपेड कार्ड का उपलब्ध बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए www.prepaid.cubonline.in पर जाएं
- पूरी राशि समाप्त होने तक, CUB जनरल पर्पज़ प्रीपेड कार्ड को कई बार उपयोग किया जा सकता है
- एक बार बैलेंस समाप्त हो जाने पर इसमें पैसे दोबारा लोड किए जा सकते हैं
- जनरल पर्पज़ प्रीपेड कार्ड सभी अवसरों पर उपहार के रूप में भी दिया जा सकता है
ट्रैवल कार्ड
- CUB ट्रैवल कार्ड एक प्री-पेड फॉरेन करेंसी कार्ड है, जो आपकी विदेश यात्रा को पूरी तरह से झंझट मुक्त और सुविधाजनक बनाता है. आप भारतीय रुपए में भुगतान करके इस प्री-पेड कार्ड में भारत में फॉरेन करेंसी लोड कर सकते हैं.
- यह ट्रैवलर चेक या करेंसी नोट जैसे पेपर आधारित माध्यम का स्मार्ट विकल्प है







