Logo for City Unoin Bank

ATM संबंधी FAQ

प्र. 1. ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) क्या है?

उ. 1 स्वचालित टेलर मशीन एक कम्प्यूटरीकृत मशीन है, जो बैंक कस्टमर को बैंक की ब्रांच विजिट किए बिना कैश निकालने और अन्य फाइनेंशियल व गैर-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करने की सुविधा प्रदान करती है.

प्र.2 ATM में कितने प्रकार के कार्ड का उपयोग किया जा सकता है?

उ. 2 बैंकों द्वारा जारी किए गए ATM डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और प्रीपेड कार्ड (जिनसे कैश निकाला जा सके) का उपयोग एटीएम में कई ट्रांजैक्शन करने के लिए किया जा सकता है.

प्र. 3 ATM में कौन-कौन सी सर्विस/सुविधाएं उपलब्ध होती हैं?

उ. 3. कैश निकालने के अलावा ATM से बैंक द्वारा कई सर्विस/सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • अकाउंट विवरण
  • कैश डिपॉज़िट
  • मिनी/शॉर्ट स्टेटमेंट
  • अकाउंट की पूछताछ आदि.

प्र.4 ATM में ट्रांजैक्शन कैसे किया जाता है?

उ. 4 ATM में ट्रांजैक्शन करने के लिए, कस्टमर ATM में अपना कार्ड डालता/स्वाइप करता है और बैंक द्वारा जारी अपना पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (PIN) डालता है.

प्र.5 पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (PIN) क्या होता है?

  • ग्रीन पहल के रूप में, हमने आपके डेबिट कार्ड के लिए ग्रीन PIN सक्रिय किया है.
  • अब आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग या CUB के ATM पर जाकर अपना ATM PIN जनरेट कर सकते हैं.
  • नया ATM डेबिट कार्ड डालते समय, आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (RMN) पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) प्राप्त होगा.
  • वन टाइम पासवर्ड (OTP) प्राप्त करने के बाद, कार्ड दोबारा डालें और अपनी कस्टमर ID दर्ज करें.
  • फिर अपने मोबाइल में प्राप्त छह अंकों का OTP दर्ज करें.
  • अपना चार अंकों का ATM पिन अभी सेट करें.

प्र.6 क्या देश में किसी भी बैंक के ATM में इन कार्ड का उपयोग किया जा सकता है? क्या इसके लिए कस्टमर से शुल्क लिया जाता है?

उ. 6 हां. भारत में बैंकों द्वारा जारी किए गए कार्ड भारत के किसी भी बैंक के ATM में उपयोग किए जा सकते हैं. हालांकि, सेविंग बैंक अकाउंट होल्डर एक महीने में अन्य बैंक के ATM से अधिकतम पांच ट्रांजैक्शन निःशुल्क कर सकते हैं, जिसमें सभी प्रकार के फाइनेंशियल और गैर-फाइनेंशियन ट्रांजैक्शन शामिल हैं, इससे अधिक ट्रांजैक्शन होने पर कस्टमर को अपने बैंक को शुल्क देना होता है.

अगला

अंतिम अपडेट: 01-09-2022, 06:06:51 AM

CUB के साथ बैंकिंग करें

आपकी सभी आवश्यकताओं के लिए
एक विशिष्ट बैंक.
कहीं भी... कभी भी...

आपकी सभी आवश्यकताओं के लिए एक विशिष्ट बैंक. कहीं भी... कभी भी...

UPI help