Logo for City Unoin Bank

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

6 क्या सभी प्रकार के कस्टमर से समान डॉक्यूमेंट लिए जाते हैं?

नहीं. सत्यापित किए जाने वाली तथ्य और मांगे जाने वाले डॉक्यूमेंट, कस्टमर के प्रकार के अनुसार अलग-अलग होते हैं.

7 किसी व्यक्ति के नाम पर अकाउंट खोलने हेतु पहचान प्रमाण के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है?

अकाउंट खोलने के लिए निम्न में से किसी एक डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है:

  • पासपोर्ट
  • पैन (PAN) कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पहचान पत्र (बैंक की संतुष्टि के अधीन)
  • कस्टमर की पहचान और निवास की पुष्टि करने वाले किसी मान्यताप्राप्त लोक प्राधिकरण या लोक सेवक का पत्र (बैंक की संतुष्टि के अधीन)

8 सही स्थायी एड्रेस के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है?

सही स्थायी एड्रेस के लिए निम्न डॉक्यूमेंट में से किसी एक की आवश्यकता होती है:

  • फोन का बिल
  • बैंक अकाउंट स्टेटमेंट (नवीनतम)
  • किसी भी मान्यता प्राप्त लोक प्राधिकरण से पत्र
  • बिजली का बिल
  • राशन कार्ड
  • नियोक्ता से पत्र (केवल कॉर्पोरेट और अन्य प्रति​ष्ठित संस्थाओं के लिए मान्य और इसके लिए बैंक को नियोक्ता द्वारा नामित अथॉरिटी के बारे में पता होना चाहिए. यह पहचान/एड्रेस किसी एक के डॉक्यूमेंट के सा​थ पूरक डॉक्यूमेंट होगा)

9 एक प्रोपराइटरी संबंधित अकाउंट खोलने के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी?

Any two of the following documents standing in the name of the concern are required

  • रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • दुकान और स्थापना अधिनियम के तहत नगरपालिका अधिकारियों द्वारा जारी लाइसेंस
  • Sales Tax Returns duly acknowledged by the Department
  • Income Tax Returns duly acknowledged by the Department
  • CST/VAT सर्टिफिकेट
  • सेल्स टैक्स/सर्विस टैक्स का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा सर्टिफिकेट
  • फूड और ड्रग अथॉरिटी द्वारा सर्टिफिकेट

Certificate by Institute of Chartered Accountant/Cost Accountant of India/ Company Secretaries of India (applicable only in case of Chartered Accountants/Cost Accountants)

  • केंद्र/राज्य सरकार प्राधिकरण द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन/लाइसेंस
  • DGFT द्वारा जारी किया गया इम्पोर्टर-एक्सपोर्टर कोड

उपरोक्त के अलावा, व्यक्ति (प्रोपराइटर) की पहचान और एड्रेस प्रमाण के लिए प्रश्न क्रमांक 7 और 8 में वर्णित डॉक्यूमेंट में से कोई एक डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा.

वापस जाएं अगला

अंतिम अपडेट: 01-09-2022, 06:19:01 AM

CUB के साथ बैंकिंग करें

आपकी सभी आवश्यकताओं के लिए
एक विशिष्ट बैंक.
कहीं भी... कभी भी...

आपकी सभी आवश्यकताओं के लिए एक विशिष्ट बैंक. कहीं भी... कभी भी...

UPI help