Logo for City Unoin Bank

नियम व शर्तें

16 स्वामित्व अधिकार

  • यूज़र अंतर्निहित सॉफ्टवेयर को संशोधित करने, परिवर्तित करने, अलग करने, विघटित करने या रिवर्स इंजीनियरिंग करने अथवा सॉफ्टवेयर के आधार पर किसी व्युत्पन्न प्रोडक्ट को बनाने का प्रयास नहीं करेगा. यूज़र स्वीकार करता है कि ऑनलाइन CUB सर्विस के अंतर्निहित सॉफ्टवेयर के साथ-साथ अन्य इंटरनेट संबंधी सॉफ्टवेयर, जिनकी एक्सेस करने के लिए जरूरत होती है वे संबंधित विक्रेताओं की कानूनी संपत्ति हैं. CUB द्वारा एक्सेस करने के लिए दी गई अनुमति उपरोक्त सॉफ्टवेयर में किसी मालिकाना या स्वामित्व के अधिकारों को व्यक्त नहीं करेगी.

17 नियम व शर्तों में बदलाव

  • बिना किसी पूर्व सूचना के CUB को नेट बैंकिंग सुविधा प्रदान करने के लिए सी शर्त में संशोधन करने या जोड़ने का पूर्ण विवेकाधिकार है. CUB समय-समय पर ऑनलाइन CUB में नई सर्विस शुरू कर सकता है. नए फंक्शन की मौजूदगी तथा उपलब्धता के बारे में यूज़र को उनके उपलब्ध होने पर सूचित किया जाएगा. नई ऑनलाइन CUB सर्विस के लिए लागू परिवर्तित नियमों व शर्तों के बारे में यूज़र को सूचित किया जाएगा. इन नई सेवाओं का उपयोग करने के द्वारा, यूज़र लागू नियमों और शर्तों द्वारा बाध्य होने के लिए सहमत होता है.

18 नॉन-ट्रांसफरेबिलिटी

  • ऑनलाइन CUB सेवा केवल यूज़र द्वारा प्रयोग की जाएगी तथा यह किसी भी परिस्थिति में ट्रांसफर नहीं की जा सकती है.

19 सर्विस की समाप्ति
  • ऑनलाइन CUB ​सर्विस को निम्नलिखित आधार पर समाप्त किया जा सकता है:
  • 19.1 बैंक को कम से कम 15 दिन के एक लिखित नोटिस के द्वारा यूज़र के अनुरोध पर.
  • 19.2 बैंक किसी भी समय सुविधा को वापस ले सकता है बशर्ते यूज़र को कम से कम 15 दिन का नोटिस दिया गया हो..
  • 19.3 यदि अन्य पक्ष कोई दायित्व, वारंटी, प्रतिनिधित्व या न नियमों और शर्तों की किसी अन्य शर्त का उल्लंघन करता है, अपने व्यवसाय को बंद करता है या समाप्त करता है या ऐसा करने की धमकी देता है, स्वैच्छिक रूप से समापन की कार्यवाही शुरू करता है, दिवाला, दिवालियापन, संकट, प्रापकता, प्रशासन से संबंधित किसी देश या क्षेत्र के कानूनों के तहत कार्यवाही के अधीन है या लेनदारों की राहत के लिए, इसके लेनदारों के लिए लाभकारी व्यवस्थाओं में प्रवेश करता है, तो दूसरा पक्ष उस पक्ष को लिखित रूप में नोटिस देकर तुरंत प्रभाव से इस अनुबंध को टर्मनेट कर सकता है,
  • 19.4 If the service is withdrawn by the Bank for a reason other than the breach of the terms and conditions by the USER, the Bank's liability shall be restricted to the prorata return of the annual charges, if any, recovered from the USER for the period in question.
  • 19.5 यूज़र के सभी अकाउंट बंद होने पर सर्विस सेवा स्वतः समाप्त हो जाएगी.
  • 19.6 इन नियमों व शर्तों की समाप्ति से, ऐसी समाप्ति की ति​थि तक किसी पक्ष के अधिकार और उपाय प्रभावित नहीं होंगे.
  • 19.7 इस अनुबंध की समाप्ति पर यूज़र बैंक को वह सभी डॉक्यूमेंट या अन्य सामग्री को तुरंत लौटाएगा, जो कस्टमर/यूज़र को या उस सर्विस के उपयोग के लिए बैंक द्वारा प्रदान की गई थी. ऐसी समाप्ति के बावजूद, यूज़र/कस्टमर इन नियम व शर्तों के प्रावधानों द्वारा तब तक बाध्य रहेगा, जब तक वे यूज़र/कस्टमर के किसी दायित्व या देनदारियों से संबद्ध हैं, जिन्हें पूरी करना है या खत्म करना बाकी है

20 नोटिस
  • इन नियम व शर्तों के तहत नोटिस बैंक द्वारा दिए जा सकते हैं और

यूज़र
  • 20.1 इलेक्ट्रॉनिक रूप से किसी पक्ष के मेलबॉक्स को दिए जा सकते हैं. ऐसे नोटिस को लिखित रूप का माना जाएगा
  • 20.2 यूज़र द्वारा दिए गए अंतिम पते पर उन्हें लिखित में हाथ से या डाक द्वारा भेजकर डिलीवर करना तथा बैंक के मामले में ऊपर हेडिंग में दिए गए पते पर भेजना. बैंक को किसी भी तरह से इसकी रसीद के प्राप्त न होने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा.
  • 20.3 इसके अलावा, बैंक सामान्य प्रकार के नोटिस भी प्रकाशित कर सकती है, जो ऑनलाइन CUB की अपनी वेब साइट के सभी यूज़र के लिए लागू होते हैं. ऐसे नोटिस के वही प्रभाव होंगे जैसा प्रत्येक यूज़र को व्यक्तिगत रूप से दिए गए नोटिस का होता है.

21. शासकीय कानून
  • This agreement and or the operations in the accounts of the USER maintained by the Bank and or the use of the services provided through ONLINECUB shall be governed by the laws of the Republic of India and no other nation. USER and the Bank agree to submit to the exclusive jurisdiction of the Courts of competent jurisdiction in Chennai, Tamilnadu, India as regards any claims or matters arising under these terms and conditions. The Bank accepts no liability whatsoever, direct or indirect, for non-compliance with the laws of any country other than the Republic of India. The mere fact that the service can be accessed through Internet by a USER in a country other than India shall not be interpreted to imply that the laws of the said country govern these terms and conditions and or the operations in the accounts of the USER and or the use of. Notwithstanding anything stated elsewhere in this Agreement, this Agreement shall also be subject to any / all present or future Rules, Regulations, Directives, Instructions and Advice of the Reserve Bank of India or any other concerned Regulatory Authorities as applicable from time to time. The aforesaid Rules, Regulations, Directives, Instructions and Advice shall over-ride any terms of this Agreement, as from the date they are applicable. In particular, the Bank's obligations under this Agreement shall always be subject to the aforesaid Rules, Regulations, Directives, Instructions and Advice.

22. भविष्य के अकाउंट के लिए उपयुक्तता
  • CUB तथा यूज़र सहमत हैं कि अगर यूज़र CUB या किसी संबद्ध के किसी प्रोडक्ट या सर्विस के लिए अकाउंट खोलता है/सब्सक्राइब करता है, तथा CUB, नेट बैंकिंग को ऐसे अकाउंट या प्रोडक्ट अथवा सर्विस तक विस्तारित करता है तथा यूज़र उनके उपयोग को चुनता है, तब यूज़र द्वारा नेट बैंकिंग के आगे के ऐसे उपयोग के लिए शर्तें स्वतः ही लागू होंगी.

23 पर्याप्त बैलेंस बनाए रखना
  • यूज़र सुनिश्चित करेगा कि नेट CUB के माध्यम से ट्रांजैक्शन के लिए किसी अकाउंट में पर्याप्त फंड (पहले से व्यवस्थित क्रेडिट सुविधाएं) हैं बैंक फंड तथा/अथवा क्रेडिट सुविधाओं की अपर्याप्तता के कारण निर्देशों को कार्यान्वित करने में अपनी विफलता के कारण होने वाले किसी परिणामों के लिए जिम्मेदार नहीं होगा बशर्ते कि CUB अपने पूर्ण विवेक पर, निर्देशों को कार्यान्वित करने के लिए हकदार हो भले ही ऐसी अपर्याप्तता यूज़र से पूर्व अप्रूवल की मांग के बिना या यूज़र को नोटिस के बिना हो तथा यूज़र परिणामस्वरूप ओवरड्राफ्ट, अग्रिम या इस प्रकार से किए गए क्रेडिट का ब्याज सहित तथा सभी संबंधित लाभों और शुल्कों का भुगतान करने के लिए जिम्मेदार होगा.
  • न्यूनतम बैलेंस को बनाए न रखने के लिए CUB अपने विवेक से दंड संबंधी शुल्क लगा सकता है. न्यूनतम बैलेंस व्यवस्था के अलावा CUB नेट बैंकिंग का उपयोग करने के लिए सर्विस शुल्क भी लगा सकता है, जिसे समय-समय पर CUB द्वारा यूज़र को सूचित किया जाएगा. ऐसे सर्विस शुल्क में किए गए किसी भी बदलाव के बारे में भी यूज़र को नेट बैंकिंग के माध्यम से सूचित किया जाएगा. यूजर, CUB को, समय-समय पर CUB द्वारा निर्धारित किए गए नेट बैंकिंग से संबंधित सभी शुल्कों को एक अकाउंट को डेबिट करके वसूल करने के लिए अधिकृत करता है. अगर किसी समय पूर्वोक्त के अनुसार अपेक्षित न्यूनतम जमा राशि कम रहती है तथा/अथवा अगर सर्विस शुल्क का भुगतान नहीं किया जाता है, तो यूज़र को कोई और नोटिस दिए बिना CUB नेट बैंकिंग के प्रावधान को पूर्ण या आंशिक रूप में किसी भी समय वापस ले सकता है तथा अथवा ऐसे वापस लेने के कारण जो भी हों उसकी कोई देनदारी या जिम्मेदारी नहीं होगी.

वापस जाएं अगला

अंतिम अपडेट: 28-08-2022, 10:46:37 PM

CUB के साथ बैंकिंग करें

आपकी सभी आवश्यकताओं के लिए
एक विशिष्ट बैंक.
कहीं भी... कभी भी...

आपकी सभी आवश्यकताओं के लिए एक विशिष्ट बैंक. कहीं भी... कभी भी...

UPI help